सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK trick

Current affair 2020 trick

                        Current affairs ऑस्कर अवार्ड 2020 को याद करने की ट्रिक:- ऑस्कर अवार्ड 2020:-यह ऑस्कर अवार्ड का 92वां संस्करण है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेस ने इस ऑस्कर अवार्ड शो को ऑर्गेनाइज किया था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड-पैरासाइट बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड-  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड- Renee zellweger(फिल्म-जुड़ी) बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड-बान्ग joon-ho (फिल्म पैरासाइट) बेस्ट एनीमेटेड फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-टॉय स्टोरी 4 92 ऑस्कर अवार्ड को याद करने की ट्रिक: - दोस्तों इस ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, आदि का अवार्ड दिया गया हैं तथा ट्रिक भी इसी के अनुसार है- " जो एक्टर - एक्ट्रेस knee पर फ्री डब(साबुन) लगाए वहीं ऑस्कर पाए।" जो एक्टर=जो+एक्टर जो=  जोआक्विन फोनिक्स (फिल्म-जोकर) एक्टर=बेस्ट एक्टर अवार्ड एक्ट्रेस knee=एक्ट्रेस-knee एक्ट्रेस=बेस्ट एक...

हिमालय की नदियां की ट्रिक २०२०

 

हिमालय की नदियां

भारत की नदियों को अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से दो भागों में बांटकर अध्ययन किया जा सकता है-


(i)प्रायद्वीपीय भारत की नदियां


(ii)हिमालय की नदियां


हिमालय की नदियों को तीन भागों में विभाजित किया गया है -

(i)सिंधु नदी तंत्र


(ii)गंगा नदी तंत्र


(iii)ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र


हिमालय पर प्रवाहित होने वाली तीन ऐसी नदियां हैं, जो हिमालय के उत्थान से पूर्व भी

उस स्थान पर प्रवाहित होती थीं, ऐसी नदियों को पूर्ववर्ती नदियां कहते हैं | पूर्ववर्ती से

आशय यह है कि ये तीनों नदियां हिमालय के उत्थान से भी पहले तिब्बत के मानसरोवर

झील के पास से निकलती थीं और टेथिस सागर में गिरती थीं | ये तीन पूर्ववर्ती नदियां हैं-

(१)  सिंधु नदी


(ii)सतलज नदी


(iii)ब्रह्मपुत्र नदी



आज जिस स्थान पर हिमालय पर्वत का विस्तार है, वहां पहले टेथिस सागर का विस्तार

था, जिसे टेथिस भू-सन्नति भी कहते हैं |

जब टेथिस भू-सन्नति से हिमालय का उत्थान प्रारम्भ हुआ, तो इन नदियों ने न तो अपनी

दिशा बदली और न ही अपना रास्ता छोड़ा बल्कि ये तीनों नदियां हिमालय के उत्थान के

साथ-साथ हिमालय को काटती रहीं अर्थात् अपने घाटियों को गहरा करती रहीं, जिसके

परिणामस्वरूप इन तीनों नदियों ने वृहद् हिमालय में गहरी और संकरी घाटियों का

निर्माण कर दिया, जिसे गॉर्ज अथवा आई (I) आकार की घाटी या कैनियन भी कहते हैं

उदाहारण के लिए-

सिंधु गॉर्ज- जम्मू-कश्मीर में गिलगिट के समीप सिंधु नदी पर |


शिपकिला गॉर्ज -हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर

दिहांग गॉर्ज -ब्रह्मपुत्र नदी पर अरूणाचल प्रदेश में



सिंधु नदी तंत्र

हिमालय की नदियां


हिमालय क्षेत्र की तीनों पूर्ववर्ती नदियां अर्थात् सिंधु, सतलज और ब्रह्मपुत्र अंतर्राष्ट्रीय नदियां हैं, अर्थात् ये तीनों नदियां तीन देश से होकर प्रवाहित होती है -

            सिंधु नदी -भारत, पाकिस्तान

         सतलज नदी-भारत, पाकिस्तान

         ब्रह्मपुत्र नदी- भारत, बांग्लादेश


.

सिंधु नदी तंत्र की मुख्य नदी सिंधु नदी है |

सिंधु नदी के बायें तट पर आकर मिलने वाली 5 प्रमुख सहायक नदियों का क्रम इसप्रकार है - झेलम, चिनाब, रावी, व्यास और सतलज ।

सिंधु नदी तंत्र में दो नदियां तिब्बत के मानसरोवर झील से निकलती हैं -

(i) सिंधु नदी

(ii) सतलज नदी

.

.

सिंधु नदी तंत्र की एकमात्र नदी झेलम नदी जम्मू-कश्मीर राज्य से निकलती है |

सिंधु नदी तंत्र की शेष तीन नदियां चेनाब, रावी और व्यास हिमाचल प्रदेश से निकलती हैं।

सिंधु नदी तंत्र की पांच प्रमुख सहायक नदी को, जो पंजाब में बहती है, पंचनद कहते हैं|

ये पांचों प्रमुख सहायक नदियां सम्मिलित रूप से अपना जल पाकिस्तान केमिठानकोट में सिंधु नदी के बायें तट पर अपना जल गिराती हैं |


सिंधु नदी तंत्र की नदियों का उद्गम स्थान निम्न है -

.




नदी

उद्गम स्थान

सिंधु नदी

तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से |

सतलुज नदी

तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप राकसताल या

 राक्षसताल से |

झेलम नदी

जम्मू-कश्मीर में बेरीनाग के समीप शेषनाग झील से |

चेनाब नदी

हिमाचल प्रदेश में बारालाचाला द‌रा  समीप से

रावी और व्यास

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के समीप से | 


इनमें से व्यास नदी सतलज की सहायक नदी है |व्यास नदी सिंधु नदी तंत्र की एकमात्र सहायक नदी है, जो पाकिस्तान में प्रवाहित नहीं होती है।

व्यास नदी रोहतांग दर्रे (हिमाचल प्रदेश) से निकलकर पंजाब में कपूरथला के निकट

हरिके नामक स्थान पर सतलज नदी से मिल जाती है |



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राज्यों के लोक नृत्य

भारत  के लोक नृत्य की ट्रिक  trick1:-असम राज्य के लोक नृत्य की ट्रिक :-            नाग साथ खेले विधवा बहु।                       नाग = नाग नृत्य            साथ = सतरिया            खेले =खेल गोपाल             बहु =बिहू trick 2:-पश्चिमबंगाल के लोक नृत्य              गंभीर का ढोंगी पश्च्याताप                      गंभीर = गंभीरा               का = काठी               ढोंगी =ढाली ...

विटामिन के रासायनिक नाम याद करने की ट्रिक

science special विटामिन्स के रसायनिक नाम याद करने की ट्रिक रथ में रानी परी को  एक टॉफी दो व्याख्या :-रथ =र +थ                  र = रेटिनॉल =विटामिन A                 थ  =थायमिन =विटामिन बी 1           रानी    =रा +नी               रा   =राइबोफ्लाविन =विटामिन बी 2               नी  = निकोटिनॉमिड =विटामिन बी 5            परी  = पिरीडोक्शन = विटामिन बी 6             को =  कोबालेमीन =विटामिन बी 12          एक  =  ए +क      ...

भारत के जनजातियों को याद करने की ट्रिक

                            भारत की जनजातियाँ    ट्रिक :- गुजरात की जनजातियाँ डॉ०  भीले बंजारे ने कोहली को तोड़ दिया पटक दिया  व्याख्या :- डॉ० = डाफर                  भीले =भील                   बंजारे =बंजारा                   कोहली =कोली                तोड़दिया =तोड़िया              पटकदिया = पटेलिया ट्रिक :-हिमाचल प्रदेश की जनजाति   हिमाचल की गुड्डी, कनोरा लाहौर गयी    व्याख्या:- हिमाचल=हिमाचलप्रदेश       ...